सरकार ने रिम्स निदेशक को हटाने का आदेश वापस लिया, हाईकोर्ट में याचिका निष्पादित

News Saga Desk

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट को सूचित किया कि वह रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाने संबंधी अपने पूर्व आदेश को वापस ले रही है। सरकार के इस रुख के बाद न्यायालय ने डॉ. राजकुमार द्वारा दायर याचिका को निष्पादित कर दिया। गौरतलब है कि 17 अप्रैल की रात को राज्य सरकार ने डॉ. राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने का आदेश जारी किया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए डॉ. राजकुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

29 अप्रैल को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार के आदेश पर अस्थायी रोक लगाई थी और मामले में सरकार से जवाब मांगा था। अगली सुनवाई की तारीख 7 मई तय की गई थी। जस्टिस दीपक रौशन की एकल पीठ में जब यह मामला फिर सामने आया तो सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि वह डॉ. राजकुमार को पद से हटाने का आदेश वापस लेने जा रही है। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका का निष्पादन कर दिया।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More