55 हजार नहीं मिले तो मंडप छोड़ भागा दूल्हा, पुलिस ने पकड़कर करवाई शादी

News Saga Desk

पलामू। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया, जहां 55 हजार रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा शादी के मंडप से फरार हो गया। मामला मंझौली गांव का है, जहां चतरा के हंटरगंज से बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में दहेज की 55 हजार रुपये की मांग तक पहुंच गया। जब दुल्हन पक्ष ने रकम देने से इनकार किया और समझाने का प्रयास किया, तो दूल्हा और उसके परिजन मंडप छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत तरहसी थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूल्हे को पकड़कर वापस मंडप में लाया और पुलिस की निगरानी में विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई गई। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर शादी संपन्न करवाई।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More