झारखंड का तापमान 40 डिग्री के पार, 3 अप्रैल को ‎छा सकता है बादल

News Sgaa Desk

रांची। झारखंड में तपिश बढ़ने लगी है। मार्च के‎ आखिरी-आखिरी में अधिकतम तापमान 40‎ डिग्री के पार हो चला है। मौसम विभाग के ‎अनुसार, शुक्रवार को सबसे अधिक ‎उच्चतम तापमान 40.6 डिग्री डालटनगंज में‎ दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम ‎तापमान 16.1 डिग्री खूंटी में रिकार्ड किया ‎गया। रांची का अधिकतम तापमान 34.8‎ डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रहा। 

24 घंटे में बढ़ा पारा, पर अभी लू नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के बीच अधिकतम पारा बढ़ा है। सामान्य से चार डिग्री उछाल के बीच पलामू रीजन सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में अगले तीन दिन तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी हवा आ रही है, लेकिन वातावरण में नमी होने से इसमें ठंडक है। इस कारण अभी लू जैसी स्थिति आने के आसार नहीं हैं।

3 अप्रैल से छा सकते हैं हल्के बादल

मौसम‎ विभाग के अनुसार 2 अप्रैल तक आसमान ‎साफ व मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 3 अप्रैल‎ को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।  आज पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा में लोगों को गर्मी से थोड़ा सचेत रहना पड़ेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि यहां का तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। दोपहर में हीट वेव की भी संभावना है। हांलाकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों के लिए कहा है कि 12 से लेकर 3:00 बजे तक कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें। वहीं, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी. लेकिन, दोपहर में कड़ी धूप रहेगी।
 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More