JPSC के नए अध्यक्ष बने एल ख्यांगते

News Saga Desk

रांची। सीनियर IAS और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बना दिया गया है। बता दें कि 6 महीने से जेपीएससी का अध्यक्ष पद खाली था। राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते को जेपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया। गवर्नर का मानना है कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा। आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More