अब होली में घर जाना हुआ आसान, छह स्पेशल ट्रेनों का किया जाएगा संचालन

News Saga Desk

रांची। रेल यात्रियों भीड़ को देखते हुए होली में छह स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आसनसोल मंडल की तरफ से दी गई है। ये ट्रेन हावड़ा, रक्सौल, सियालदह, गोरखपुर, कोलकाता, पटना, कोलकाता, जयनगर, हावड़ा, खातीपुरा, हावड़ा, न्यूजलपाईगुड़ी के बीच चलेगी। स्पेशल ट्रेन के चलने से 22,300 से अधिक बर्थ और 500 सीट उपलब्ध रहेगी। 03043 हावड़ा‐रक्सौल होली स्पेशल आठ मार्च को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 03044 रक्सौल‐हावड़ा होली स्पेशल नौ मार्च को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगिनया स्टेशन पर रूकेगी।

03045 हावड़ा‐रक्सौल होली स्पेशल

10 मार्च और 13 मार्च को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं, 03046 रक्सौल‐हावड़ा होली स्पेशल 11 मार्च और 14 मार्च को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन में दोनों दिशा में बंडल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगिनया स्टेˆशन पर रूकेगी।

सियालदह‐गोरखपुर होली स्पेशल आठ, 10 और 13 मार्च को

03132 सियालदह‐गोरखपुर होली स्पेशल आठ, 10 व 13 मार्च को सियालदह से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03133 गोरखपुर‐सियालदह होली स्पेशल नौ, 11 व 14 मार्च को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर और जसीडीह सहित झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण, छपरा, सीवान और देवरिया सदर स्टेशन पर रूकेगी। 11 मार्च को 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी और 03136 पटना‐कोलकाता होली स्पेशल 12 मार्च को 12:00 बजे पटना से रवाना होगी। इसके बाद उसी दिन 23:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशा में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना साहेब स्टेशन पर रूकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुक„लित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होगी।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More