कांके फायरिंग घटना मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची।  कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम पंकज सिंह है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त  से पूछताछ की जा रही है। दरअसल रांची के कांके थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जमीन और पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी। घायल युवक जितेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र का पंकज नाम के युवक से जमीन से जुड़े पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पंकज, जितेंद्र से अपने पैसे मांग रहा था, जिस पर दोनों में बहस हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और गुस्से में आकर पंकज ने पिस्टल निकालकर जितेंद्र को गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


Read More News

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुनकरों का बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने हस्तकरघा को...

Read More