रामगढ़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लड़की भगाने को लेकर लोग कर रहे प्रदर्शन

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में लड़की भगाने के मामले को लेकर लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले में शांति भंग होने की आशंका के बीच पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। जिस युवती को लेकर बवाल मचा हुआ है उसका भी बयान आ गया है, लड़की ने लव जिहाद की बातों को नकार दिया है। उसने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है न कि शादी के लिए कोई दबाव था। दरअसल कथित लव जिहाद को लेकर चितरपुर इलाके में सभी दुकानें बंद करा दी गई है। स्थानीय लोग सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे है। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने पूरे दल बल के साथ रजरप्पा-चितरपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया है और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि वो पूरे मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई करेगी, कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश नहीं करें।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More