पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी लें प्रधानमंत्री: रांची में खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला

News Saga Desk

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट के बावजूद पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए — ऐसे में हमले में हुई मौतों की ज़िम्मेदारी प्रधानमंत्री को लेनी चाहिए। खड़गे ने कहा, “सर्वदलीय बैठक में खुद केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया कि इंटेलिजेंस की चूक हुई थी। अगर चूक मानी गई है, तो जिम्मेदारी भी ली जानी चाहिए। अखबारों में छपा है कि तीन दिन पहले ही हमले की आशंका जताई गई थी। प्रधानमंत्री ने तो अपना दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा पर कोई कदम नहीं उठाया गया।”

खड़गे ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की हर सख्त कार्रवाई में कांग्रेस साथ देगी — चाहे वह पाकिस्तान के खिलाफ हो या किसी भी मोर्चे पर। लेकिन सवाल यह है कि जब सरकार के पास चेतावनी थी, तो सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने जातीय जनगणना पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की ही जीत है कि जाति आधारित जनगणना अब केंद्र की प्राथमिकता में शामिल हुई है। “पहले भाजपा के नेता कहते थे कि जाति की बात कर जनता को बांट रहे हैं, लेकिन अब वही सरकार जाति का कॉलम जोड़ रही है।”
खड़गे ने बताया कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तीन मुख्य मांगें रखी हैं —
1.    जाति जनगणना के लिए सर्वदलीय बैठक कर मॉडल तैयार किया जाए।
2.    निजी संस्थानों में भी पिछड़े, दलित, आदिवासियों और गरीबों को आरक्षण मिले।
3.    आरक्षण पर 50% की सीमा हटाई जाए।
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा हमला है। “नेहरू जी ने जिन अखबारों को आज़ादी की आवाज़ बनाने के लिए शुरू किया था, आज उन्हीं को चलाने के लिए सोनिया गांधी पर केस दर्ज हो रहे हैं। ईडी देशभर में 200 मामले करती है, लेकिन दो प्रतिशत में ही सजा हो पाती है।”
खड़गे ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को भी राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि भाजपा सरकार एक आदिवासी नेता को सत्ता में देख ही नहीं सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने और लोकतंत्र की आवाज़ को कुचलने का आरोप लगाया।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More