रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज, 63 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

News Saga Desk

रांची। रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा। यह समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले हो रहा है और इसमें लड़कियों का दबदबा रहेगा। 63 गोल्ड मेडल में से 48 लड़कियों ने जीते हैं, जबकि लड़कों को सिर्फ 15 मेडल मिले हैं। डिग्री प्राप्त करने वाले 4410 विद्यार्थियों में भी 3291 लड़कियां हैं, जबकि सिर्फ 1119 लड़कों को डिग्री मिलेगी।  

समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल होंगे।  इस साल 51 विषयों के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि 12 गोल्ड मेडल ओवरऑल/बेस्ट प्रदर्शन करने वालों को दिए जाएंगे। हालांकि, मेडिकल के एक विषय का रिजल्ट समय पर नहीं आने के कारण उसे शामिल नहीं किया गया है।  

दीक्षांत समारोह में इतने विद्यार्थी होंगे शामिल 

इस समारोह में 4410 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं 
पीजी आर्ट्स- 2579 विद्यार्थी  
एमएससी- 642 विद्यार्थी  
एमकॉम- 568 विद्यार्थी  
एमबीए- 166 विद्यार्थी  
एमसीए- 93 विद्यार्थी  
एमएड- 103 विद्यार्थी  
एलएलएम- 29 विद्यार्थी  
पीएचडी- 163 विद्यार्थी  
एमफिल- 45 विद्यार्थी  
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीडीएस, बीएड, डीएससी, एलएलबी, एमबीबीएस, एमएसएन- 1-1 विद्यार्थी  


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More