स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, बजट सत्र के मुद्दों पर होगी चर्चा

News Saga Desk

रांची।  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने आज सभी राजनीतिक दलों के विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक में सत्र के सुचारू संचालन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, 5 नेताओं को विभिन्न विभाग की जिम्मेवारी सैंपी गयी है। 

जानकारी है कि बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 कार्यदिवस होंगे। पहला दिन राज्यपाल का आभिभाषण और नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद 25 से 27 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा। इसके बाद 28 फरवरी को सरकार तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। 3 मार्च को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More