22 मार्च को खत्म हो रहा निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल, निकाय चुनाव में और हो सकता है विलंब

News Saga Desk

रांची।  झारखंड निर्वाचन आयुक्त डॉ डीके तिवारी का कार्यकाल 22 मार्च को खत्म हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त होने पर 48 स्थानीय शहरी निकायों में चुनाव कराने की प्रक्रिया प्रभावित हो जायेगी। इससे राज्य में लगातार टल रहे नगर निकाय चुनाव में और विलंब हो सकता है। गौरतलब है कि झारखंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष का है। जबकि बाकी राज्यों में निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल पांच साल का होता है। झारखंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल की अवधि कम होने का असर शहरी निकायों व पंचायत चुनाव की तैयारियों पर पड़ता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त होने या नये व्यक्ति को पदस्थापित किये जाने से अनावश्यक ज्यादा समय लगता है। जिससे चुनाव में विलंब होता है। 


Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More