रांची का पारा पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला रहा सबसे गर्म

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य भर में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। इस बार मार्च में 20 दिन पहले ही गर्मी आ गई है। दिन में चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। मार्च के तीसरे सप्ताह में 35 डिग्री से अधिक तापमान होता था लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दूसरी और राज्य के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। हालांकि रांची में दिन का तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 31.5 डिग्री पर आ गया है और रात का पर 2.8 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात का पारा चढ़ने से रात में गर्मी लगने लगी है। अधिकतर घरों में पंखा, कूलर और एसी चला कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश हो रही है।

मौसम केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान एक बार फिर रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट आने की संभावना है। 5 दिन के बाद दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती।

आज जिलों का संभावित तापमान

संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 18 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 35 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 36 व न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More