झारखंड में एक बार फिर ठंड की हुई वापसी

News Saga Desk

रांची। 36 डिग्री तक पहुंचा झारखंड का तापमान अगले 2 दिन में 4 डिग्री तक गिरने वाला है। इस वजह से मार्च में ही लग रही गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का प्रभाव झारखंड में पड़ने वाला है। इस दिशा से आने वाली हवा राज्य के तापमान में बदलाव लाएगी। यह बदलाव सप्ताह के अंत तक दिखने लगेगा। मौसम केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि 4 डिग्री तक तापमान गिरने से गर्मी से निजात मिलेगी। इस दौरान मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। मौसम में बदलाव संभावित है पर इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। देश के उत्तरी हिस्से से आने वाली हवा सुबह-शाम ठंड का एहसास कराएगी।

36.7 डिग्री पहुंचा सरायकेला का तापमान

बीती 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। यहां 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं हजारीबाग में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसमें 24 घंटे में 1.7 डिग्री के गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान 18.9 रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसमें 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी रही।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More