कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में हुआ ढेर

News Saga Desk

रांची। झारखंड के बड़े गैंगस्टर में शामिल अमन साहू मारा गया है। सूचना के मुताबिक वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पलामू में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। इसका फायदा अमन साहू ने उठाया। वो सिपाही की राइफल छीन कर भागने की कोशिश में था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग कर दी। तभी पुलिस की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में एक जवान के भी घायल होने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पलामू जिले की एसपी रिष्मा रमेशन सहित तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।

बरियातू में 7 मार्च को कोयला कारेाबारी बिपिन मिश्रा और 8 मार्च को हजारीबाग में NTPC के DGM कुमार गौरव को गोली मारने के मामले में अमन साहू से पूछताछ करने के लिए उसे रायपुर से रांची लाया जा रहा था। घटना चैनपुर-रामगढ़ रोड़ के अन्हारी ढ़ोढ़ा घाटी में हुई है। मौके पर एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीपीओ मेदिनीनगर, चैनपुर थाना और रामगढ़ थाना की पुलिस मौजूद है। जहां घटना हुई है, वह थोड़ा जंगली इलाका है। यहां मोबाइल नेटवर्क की भी दिक्कत है। घटनास्थल से 100 मीटर पहले आम लोग और मीडिया के जाने पर रोक लगा दी गई है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More