अगले तीन दिनों में बढ़ेगा झारखण्ड का तापमान

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मौसम में अब बदलाव शुरू हो चुका है। बुधवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, शेष हिस्सों में आसमान मुख्यत साफ और मौसम शुष्क बना रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा। 28 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More