आज से बदलेगा मौसम:12 जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार

News Saga Desk

रांची। झारखंड में आज से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। राज्य में आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश अगले दो दिनों तक होने वाली है। इससे लग रही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बदलाव के बाद जब मौसम साफ होगा तब फिर तेज गर्मी लगना शुरू होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दोपहर बाद से राज्य के 12 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज 12 जिले में बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 3 अप्रैल को दुमका, गोड्‌डा, साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को भी ऑरेंज जारी किया है। वहीं 4 अप्रैल को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा को छोड़कर अन्य जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने के संकेत हैं। इसे देखते हुए 4 अप्रैल को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More