झारखंड विधानसभा में 25 समितियों का पुनर्गठन, कल्पना सोरेन को मिली ये एहम जिम्मेदारी

News Saga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके लिए सभापति और सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोकलेखा समिति की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो विशेषाधिकार समिति, नियम समिति और याचिका समिति के सभापति होंगे।

प्रमुख समितियों के नए अध्यक्ष

सत्येंद्र नाथ तिवारी (भाजपा, गढ़वा)- सामान्य प्रयोजन समिति।

हेमलाल मुर्मू (झामुमो, लिट्टीपाड़ा) – प्राक्कलन समिति।

निरल पूर्ति (झामुमो, मझगांव) – सरकारी उपक्रम समिति।

अरूप चटर्जी (माले, निरसा) – सरकारी आश्वासन समिति।

बसंत सोरेन (झामुमो, दुमका)- प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति।

प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट) – जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति।

रामेश्वर उरांव (कांग्रेस, लोहरदगा) – आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति।

उमाकांत रजक (झामुमो, चंदनक्यारी) – निवेदन समिति।

स्टीफन मरांडी (महेशपुर) – अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति।

रामचन्द्र सिंह (मनिका, कांग्रेस) – सदाचार समिति।

नीरा यादव (कोडरमा, भाजपा) – पुस्तकालय विकास समिति।

उदयशंकर सिंह (सारठ, झामुमो) – पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति।

चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह (रांची, भाजपा) – विधायक निधि अनुश्रवण समिति।

भूषण तिर्की (गुमला, झामुमो) – शून्यकाल समिति।

राज सिन्हा (धनबाद, भाजपा)- गैर सरकारी संकल्प समिति।

सुरेश पासवान (देवघर, राजद) – अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति।

सविता महतो (ईचागढ़, झामुमो) – युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति।

दशरथ गगराई (खरसावां, झामुमो) – आवास समिति।

सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम, निर्दलीय) – प्रत्यायुक्त समिति।

विकास मुंडा (तमाड़, झामुमो) – खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले समिति।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More