News Saga Desk
झारखंड। झारखंड में फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार से उत्तर की सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर होने से लोगों ठंड महसूस हो रही है। शाम में भी ठंड महसूस कर सकते हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो सकती है। 10 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है।
दिन में आसमान साफ रहेगा
पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 फरवरी को दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 15 फरवरी से झारखंड में पूरी तरह से गर्मी का असर दिख सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 04 से 06 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के कारण फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन आज उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-मध्य भाग और रांची में अधिकतम तापमान में 03 से 04 ℃ की कमी आई है। 07 और 08 फरवरी को राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार 10 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल बनने के कारण तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होगी।
No Comment! Be the first one.