JMM ने मीडिया पैनलिस्टों को जारी किया निर्देश, कहा- खुद को ‘प्रवक्ता’ के तौर पर पेश न करें 

News Saga Desk

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केन्द्रीय समिति ने एक अहम कार्यालय आदेश जारी करते हुए अपने मीडिया पैनल में शामिल सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे समाचार चैनलों, अखबारों, वेब मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी का पक्ष रखते समय स्वयं को केवल “पार्टी के पक्षकार (मीडिया पैनलिस्ट)” के रूप में ही प्रस्तुत करें।
पार्टी महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 28 मई 2025 को पत्रांक JMM/011/F-54/2025-2026 के माध्यम से घोषित पैनल के कुछ सदस्य स्वयं को “प्रवक्ता” या “केन्द्रीय प्रवक्ता” बताकर मीडिया में प्रस्तुत कर रहे हैं, जो कि अनुचित है।

कार्यालय ने दोहराया है कि अधिकृत प्रवक्ता का दर्जा केवल पार्टी द्वारा विशेष रूप से निर्धारित पदाधिकारियों को प्राप्त है। मीडिया पैनल में शामिल अन्य सभी सदस्य केवल “पक्षकार” की भूमिका में रहेंगे और किसी भी स्थिति में प्रवक्ता के रूप में दावा नहीं करेंगे। यह आदेश झामुमो की अनुशासन व्यवस्था और सार्वजनिक मंचों पर एकरूपता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी ने यह सूचना पैनल के सभी सदस्यों को सूचनार्थ और आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी है।

झामुमो की ओर से मीडिया पैनलिस्ट की जारी सूची इस प्रकार है- 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More