विश्व बाल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

News Saga Desk

सहरसा | 17 से 20 नवम्बर तक मनाए जा रहे विश्व बाल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को माध्यमिक राजकीय कन्या विद्यालय में बालिकाओं के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व से भी अवगत कराया गया।

महिला एवं बाल विकास निगम के काजल चौरसिया, जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बालिकाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें सुरक्षित और अनुकूल माहौल प्रदान करना तथा खेलों के माध्यम से आत्मबल बढ़ाने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रेरित करने हेतु बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं लोगोयुक्त टीशर्ट, टोपी एवं बैग जिला परियोजना प्रबंधक एवं हेडमास्टर एवं अन्य शिक्षक के द्वारा पुरुस्कृत किया गया l

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More