News Saga Desk
कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं और उनकी नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रही है। 12 दिसंबर को रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। फैंस कपिल की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और मजेदार स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि कपिल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कॉमेडी में उनका कोई मुकाबला नहीं।
फिल्म की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल
दर्शकों का कहना है कि सीक्वल में पहले पार्ट जैसा ही जबरदस्त पागलपन है, लेकिन इस बार कहानी में एक हल्का धार्मिक ट्विस्ट भी जोड़ा गया है, जिसने हास्य को और मजेदार बना दिया।
एक यूजर ने लिखा—
“#KKPK2 शुरू से अंत तक #KapilSharma का शो है। उनकी टाइमिंग, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस टॉप क्लास है। #ManjotSingh ने भी शानदार पंचलाइन दीं और तीनों हीरोइनें—त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी—अपनी जगह पर बेहतरीन लगीं।”
डायरेक्शन और परफॉर्मेंस दोनों ने किया इंप्रेस
एक अन्य यूजर ने X पर फिल्म को ‘2 घंटे 22 मिनट का नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट’ बताया। उन्होंने लिखा—
“कॉमेडी, कन्फ्यूजन और धमाल—सब कुछ एक साथ। कपिल और पूरी कास्ट ने कमाल कर दिया है। डायरेक्शन भी शानदार है।”
निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी ने कहानी में तीन अलग-अलग ट्रैक को बैलेंस करते हुए एक तेज-रफ्तार नरेटिव पेश किया है, जहां फिल्म कहीं भी स्लो महसूस नहीं होती। उत्पादन वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास–मस्तान फिल्म प्रोडक्शन ने किया है।
No Comment! Be the first one.