News Saga Desk
एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। साल 2015 में आई हिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के इस सीक्वल से उम्मीदें काफी थीं, लेकिन रिलीज के चार दिन बाद ही फिल्म की रफ्तार लगभग थम सी गई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के जबरदस्त क्रेज के आगे कपिल की यह कॉमेडी फिल्म दबती नजर आ रही है।
फिल्म की कहानी एक बार फिर कॉमेडी और कन्फ्यूजन पर आधारित है, जिसमें कपिल शर्मा तीन अलग-अलग धर्म की लड़कियों से शादी करते हैं, जबकि असल में वह किसी और से प्यार करते हैं। जब उनकी असली मोहब्बत की एंट्री होती है, तो उनकी जिंदगी पूरी तरह उलझ जाती है।
चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने चौथे दिन महज 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 7.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। नाइट शोज के बाद फाइनल आंकड़े सामने आएंगे, लेकिन चार दिनों में फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
डे-वाइज कलेक्शन रिपोर्ट:
- Day 1: 1.85 करोड़ रुपये
- Day 2: 2.50 करोड़ रुपये
- Day 3: 2.85 करोड़ रुपये
- Day 4: 0.02 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
- टोटल कलेक्शन: 7.22 करोड़ रुपये
फिल्म की कास्ट
पहली फिल्म में कपिल शर्मा के साथ एली अवराम, मंजरी फडनीस और सिमरन कौर मुंडी नजर आई थीं। वहीं, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल के अपोजिट हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान दिखाई दे रही हैं।
कुल मिलाकर, कमजोर कलेक्शन के चलते ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का बॉक्स ऑफिस भविष्य फिलहाल मुश्किल में नजर आ रहा है।
No Comment! Be the first one.