रांची के कर्बला टैंक रोड से धराया फिरोज: आज कोर्ट में पेशी

News Saga Desk

रांची। स्कूली छात्राओं के साथ अपर बाजार सोनार गली में छेड़खानी करने वाले मो. फिरोज अली को रांची पुलिस ने रविवार की रात 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसे कर्बला टैंक रोड से पुलिस ने गुप्तचर (स्पाई) की मदद से खदेड़ कर पकड़ा। छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद से फिरोज फरार था।

वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र इलाकों में छिपता फिर रहा था। उसके पीछे पुलिस ने गुप्तचर लगा रखा था। रविवार की रात गुप्तचर ने उसे घूमते हुए देखा और पुलिस को सूचना दे दी। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली थाने में ​फिरोज से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि वह एसी मैकेनिक है। उम्र 32 साल है। शादी नहीं हुई है।

एक माह से सुबह में करता था छेड़खानी

पुलिस ने नवंबर माह के कई दिनों का सीसीटीवी फुटेज निकाला है। जिसमें पता चला कि आरोपी फिरोज पिछले एक महीने से ज्यादा समय से सुबह छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा है। उन्हें छूता था। पकड़ने की कोशिश करता था। उसने दो दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ गलत हरकत की है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More