जमीन घोटाला : पूर्व डीसी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर अगली सुनवाई दो को

News Saga Desk

रांची। जमीन घोटाला के आरोपित रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में अब दो अप्रैल को सुनवाई होगी। न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में उनकी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान छवि रंजन और ईडी के अधिवक्ता की ओर से बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए नयी तारीख दी है।

रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ईडी रांची के पूर्व उपायुक्त आईएएस छवि रंजन, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसपर कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है। छवि रंजन ने अपनी याचिका में ट्रायल कोर्ट द्वारा लिये गये संज्ञान को भी चुनौती दी है। उनकी ओर से कहा गया है कि बिना अभियोजन स्वीकृति के उनके विरुद्ध ट्रायल चलाया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More