News Saga Desk
रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, अमीन गणेश महतो पर एक मामले के निपटारे के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जांच की और योजना बनाकर कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
No Comment! Be the first one.