दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना ने की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

दरभंगा : दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी नॉन बेलेबल वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजीव रंजन दास उर्फ़ राजेश दास और रणधीर कुमार दास के रूप में हुई है। दोनों के पिता सीताराम दास हैं और ये अलीनगर, थाना विश्वविद्यालय, जिला दरभंगा के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ अदालत ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था, जिसके अनुपालन में आज यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे कानूनी प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय थाना की इस प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More