रोहतास में बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर की ट्रॉली में बना गुप्त तहखाना, पुलिस ने 60 लाख का गांजा जब्त

NEWS SAGA DESK

बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा है। डेहरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक ट्रैक्टर पर शक हुआ। ट्रॉली की जांच की गई तो उसके नीचे गुप्त तहखाना मिला, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक तस्कर महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप औरंगाबाद की दिशा से लाई जा रही थी और सप्लायर रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है कि गांजा कहां भेजा जा रहा था और इस तस्करी में और कौन शामिल है। पुलिस टीम ने बताया कि करीब 127 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। रोहतास एसपी ने कहा कि हाल ही में चेनारी थाना क्षेत्र में भी भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया था। जिले में तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More