पीडीएस राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब प्रति यूनिट मिलेगा गेहूं और चावल दोनों

News Saga Desk

पटना: जनवरी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण की व्यवस्था में अहम बदलाव लागू कर दिया गया है। अब सभी पात्र राशन उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा। इस बदलाव का मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों को संतुलित एवं पोषणयुक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी खाद्य सुरक्षा और पोषण स्तर को मजबूत किया जा सके।

नई व्यवस्था के तहत पहले की तरह केवल एक ही अनाज पर निर्भरता नहीं रहेगी। अब राज्य सरकार की नीति के अनुसार ग्रामीण और शहरी—दोनों क्षेत्रों के लाभुकों को गेहूं और चावल दोनों अनिवार्य रूप से मिलेगा, जिससे परिवारों को बेहतर और संतुलित आहार मिल सकेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता परिवार (PHH) श्रेणी के सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन दिया जाएगा। पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि राशन वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही लाभुकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लाभुकों ने अब तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में राशन मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More