रांची के शर्मा टावर मार्केट में लगी भीषण आग

News Saga Desk

रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक के शर्मा मार्केट (टावर) परिसर में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। मार्केट के ऊपर वाले तल्ले में भीषण आग लगी है, जो नीचे तक फैल रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग कैसे लगी अबतक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आयी है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लगी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी आदिकान्त महतो ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More