भोजपुर में टला बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन से टकराया रोटावेटर ट्रैक्टर

News Saga Desk

बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर के पास ट्रैक पर खड़े एक रोटावेटर ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 5/22 किलोमीटर पोस्ट के पास हुआ। ट्रेन सुबह 7:44 बजे आरा स्टेशन से रवाना हुई थी और करीब 10 मिनट बाद गड़हनी स्टेशन मास्टर को कंट्रोल रूम से ट्रेन के टक्कर की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने पाया कि ट्रेन का इंजन ट्रैक पर मौजूद रोटावेटर से टकराया था, जो एक ट्रैक्टर से जुड़ा हुआ था। टक्कर के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि आरा–सासाराम रेलखंड पर हुई इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर चालक को रेलवे ट्रैक दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर से पहले चालक ट्रैक्टर से कूद गया और बाल-बाल बच गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भोजपुर जिले में सीमांचल एक्सप्रेस पर पथराव और फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है, जिससे रेल सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। लगातार हो रही घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन की सतर्कता और ट्रैक सुरक्षा पर फिर से ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More