गर्मियों में घर पर बनाएं बिना चीनी के हेल्दी मैंगो कुल्फी

News Saga Desk

गर्मियों के मौसम में आम अपनी मिठास और ताजगी के लिए सबसे पसंदीदा फलों में से एक हैं। पके आम से शेक, स्मूदी, शरबत और आइसक्रीम बनाई जा सकती है। अगर आप भी घर पर हेल्दी और स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो मैंगो कुल्फी एक बेहतरीन विकल्प है, इसे बनाना बेहद ही आसान है।

मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े आम + 1 आम (कटिंग के लिए)
1/4 कप बादाम
1/4 कप काजू
1 कप मखाना
1/4 कप ओट्स
6-7 खजूर
1.5 कप दूध या बादाम/नारियल का दूध
1-2 टेबलस्पून दूध पाउडर (वैकल्पिक)
1 टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट


मैंगो कुल्फी बनाने का तरीका

साबुत मेवे भिगोएं-

बड़े बाउल में बादाम, काजू, मखाना, ओट्स, खजूर और गर्म दूध डालें। इसे लगभग 30-40 मिनट तक भिगोकर रखें।

आम तैयार करें-

2 आम को ऊपर से काटें और अंदर का गूदा निकालें। बीज हटा दें। ध्यान दें कि आम को पूरी तरह से काटना नहीं है।

मिश्रण तैयार करें-

30 मिनट बाद, बादाम के छिलके निकाल दें। भिगोए हुए बादाम, काजू, मखाना, ओट्स और खजूर को मिक्सर जार में डालें। इसके साथ दूध पाउडर, आम का गूदा, कटे हुए आम और वनीला एक्सट्रैक्ट डालकर मिश्रण पीस लें। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा और दूध डालें।

फ्रीज करने के लिए तैयार करें-

तैयार मिश्रण को कटे हुए आमों में भरें और ढक दें। प्लास्टिक रैप से ढककर रातभर के लिए फ्रीजर में रख दें।

सर्विंग-

अगले दिन आम को फ्रीजर से निकालें, छिलका हटा दें और स्लाइस में काटकर ठंडी-ठंडी मैंगो कुल्फी सर्व करें।

बता दें की, इस हेल्दी मैंगो कुल्फी में किसी भी तरह की अतिरिक्त चीनी की जरूरत नहीं है और यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई साबित होगी।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More