नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपये

News Saga Desk

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुए एक दुष्कर्म का मामला अब जाकर सामने आया है। दरअसल एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दो लड़को ने मिलकर दुष्कर्म किया था। और दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बनाया और धमकी देकर 10 हजार रुपये भी वसूले थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो युवक घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

पीड़िता ने बयान दिया है कि उसे 29 अप्रैल को शाम 5 बजे उसके दोस्त ने फोन कर लोवाडीह में जोड़ा पुल के पास मिलने के लिये बुलाया और जब वह पुल पर पहुंची तो वहां पहले से ही तीन लड़के मौजुद थे। लड़कों ने मुझे कोल्ड ड्रिंक पिलाया और खुद सभी ने बीयर पी थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगा तो पीड़िता ने कहा मुझे घर जाना है। एक लड़का उसे घर छोड़ने के बहाने स्कूटी से कहीं और लेकर चला जाता है, और कमरे में आराम करने को कहता है। कुछ देर बाद वह लड़का उसके कपड़े उतारने लगता है। पीड़िता के विरोध करने पर उसने बोतल से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसी रात 10 बजे एक और लड़का वहां आ पहुंचा और उसने भी दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनो वहां से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह ऑटो से सुबह घर पहुंचती है। लेकिन समाज के डर से पीड़िता किसी को कुछ नहीं बताती है।

उन बदमाशों ने घटना के बाद भी लड़की का पीछा नहीं छोड़ा था। घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे 10 हजार रुप्य ले लिये। पीड़िता के मना करने पर उसके वीडियो को वायरल कर दिया। जिसे शर्म के मारे छात्रा ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। लेकिन परिजनों के द्वारा उसे बचा लिया गया। उसके बाद घटना को लेकर पीड़िता ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दावा किया है कि वे दूसरे आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लेंगे। जिस नाबालिग अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया उसे सोमवार को रिमांड होम भेज दिया है।


Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More