सांसदों में धक्कामुक्की: भाजपा सांसद सारंगी हुए घायल

News Saga Desk

नई दिल्ली। संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। सारंगी जब मीडिया के सामने आए, उनके सिर से खून निकल रहा था। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहुल से जब धक्का-मुक्की पर सवाल हुआ तो उन्होंने उल्टा भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया। राहुल ने कहा- भाजपा सांसदों उन्हें संसद में एंट्री करने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि मेरे और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की गई। खड़गे ने कहा- धक्का लगने से वे जमीन पर बैठ गए, उनके घुटने में भी चोट आई है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कराटे क्या दूसरों को मारने के लिए सीखा है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीएम मोदी को दी गई, जिसके बाद उन्होंने दोनों सांसदों ने फोन पर बात की और उनका हाल-चाल जाना। भाजपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा राहुल के खिलाफ FIR करवाने की तैयारी में है।

अपडेट्स…

1. मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना पर लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है।

2. RML के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अजय शुक्ला ने कहा कि दोनों नेताओं को सिर में चोट आई है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

3. अमित शाह, पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू भी दोनों चोटिल सांसदों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More