News Saga Desk
रांची | नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत आज दूसरे दिन रांची समाहरणालय एवं बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए निर्वाची पदाधिकारियों के कक्षों से अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए।
महापौर पद के लिए आज कुल 05 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि नामांकन शून्य रहा। सभी 53 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पद हेतु 111 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई, जिनमें से वार्ड–2 से सरिता देवी एवं वार्ड–37 से राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
महापौर पद के लिए रमा खलखो, विनोद कुमार बड़ाइक, तनुत तुलियो तिग्गा, बीरू तिर्की और देवी दयाल मुंडा ने आज नाम निर्देशन पत्र खरीदे। अब तक महापौर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं, जबकि नामांकन अभी तक शून्य है।
53 वार्डों में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री
वार्ड–1: 00 | वार्ड–2: 02 | वार्ड–3: 01 | वार्ड–4: 05 | वार्ड–5: 02 | वार्ड–6: 02 | वार्ड–7: 03 | वार्ड–8: 03 | वार्ड–9: 05 | वार्ड–10: 00 | वार्ड–11: 02 | वार्ड–12: 03 | वार्ड–13: 05 | वार्ड–14: 01 | वार्ड–15: 03 | वार्ड–16: 02 | वार्ड–17: 01 | वार्ड–18: 03 | वार्ड–19: 03 | वार्ड–20: 01 | वार्ड–21: 03 | वार्ड–22: 02 | वार्ड–23: 00 | वार्ड–24: 01 | वार्ड–25: 03 | वार्ड–26: 02 | वार्ड–27: 01 | वार्ड–28: 03 | वार्ड–29: 03 | वार्ड–30: 01 | वार्ड–31: 01 | वार्ड–32: 06 | वार्ड–33: 02 | वार्ड–34: 11 | वार्ड–35: 01 | वार्ड–36: 00 | वार्ड–37: 00 | वार्ड–38: 02 | वार्ड–39: 04 | वार्ड–40: 02 | वार्ड–41: 01 | वार्ड–42: 00 | वार्ड–43: 00 | वार्ड–44: 00 | वार्ड–45: 00 | वार्ड–46: 00 | वार्ड–47: 00 | वार्ड–48: 02 | वार्ड–49: 02 | वार्ड–50: 05 | वार्ड–51: 00 | वार्ड–52: 02 | वार्ड–53: 04
बुण्डू नगर पंचायत की स्थिति
बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए आज 04 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि नामांकन शून्य रहा। अध्यक्ष पद के लिए रितेश कुमार पातर, घासीराम उरांव, राजेश उरांव एवं श्री कृष्ण मुण्डा ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे।
वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए 13 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई।
बुण्डू नगर पंचायत – वार्डवार बिक्री
वार्ड–1: 02 | वार्ड–2: 00 | वार्ड–3: 03 | वार्ड–4: 01 | वार्ड–5: 02 | वार्ड–6: 02 | वार्ड–7: 01 | वार्ड–8: 00 | वार्ड–9: 00 | वार्ड–10: 00 | वार्ड–11: 01 | वार्ड–12: 01 | वार्ड–13: 00
प्रशासन की ओर से नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है।
No Comment! Be the first one.