पेड़ से लटका मिला युवक का शव

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के एक लीची बाग में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। मृतक की पहचान स्थानीय युवक अमन कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

लोगों ने पेड़ से लटकता देखा शव

पूरा मामला जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित एक लीची गाछी का है।आज सुबह इसी पंचायत के वार्ड संख्या 8 के रहने वाले युवक अमन कुमार का शव को लोगों ने एक पेड़ में फंदे से झूलता देखा। इसके बाद लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More