EC ने किया चुनाव नियमों में बदलाव: केंद्र ने पोलिंग बूथ के फुटेज सार्वजनिक करने से इनकार किया

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्र और चुनाव आयोग ने इलेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक अब पोलिंगबूथ के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं होंगे। कांग्रेस ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि इससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी। कांग्रेस ने इस फैसले को चुनाव आयोग के नए नियमों को कोर्ट में चुनौती देने का फैसला भी किया है। ये नियम चुनाव से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक करने से संबंधित हैं। उधर, चुनाव आयोग ने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

‘इलेक्शन प्रक्रिया की पारदर्शिता को कम कर रहा EC’

कांग्रेस का कहना है कि इलेक्शन कमीशन चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता कम कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत के चुनाव आयोग द्वारा मैनेज किए जाने वाले चुनावी प्रक्रिया में तेजी से कम होती सत्यनिष्ठा से संबंधित हमारे दावों का जो सबसे स्पष्ट प्रमाण सामने आया है, वह यही है। पारदर्शिता और खुलापन भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों को उजागर करने और उन्हें खत्म करने में सबसे अधिक मददगार होते हैं और जानकारी इस प्रक्रिया में विश्वास बहाल करती है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More