नवरात्रि 2025: डायबिटीज मरीजों के लिए साबुदाना सुरक्षित है या नहीं? जानें सही जवाब

News Saga Desk

नवरात्र के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान कई लोग उपवास रखते हैं, जिसमें फलाहार के लिए साबुदाने की खीर या खिचड़ी बड़े चाव से खाई जाती है। लेकिन जब बात आती है डायबिटीज के मरीजों की तो सवाल आता है कि क्या वे भी बेफिक्र होकर साबुदाना खा सकते हैं?

दरअसल, इस सवाल का जवाब जानना जरूरी है, क्योंकि खान-पान में लापरवाही डायबिटीज के मरीजों के लिए भारी पड़ सकती है। आइए जानें साबुदाना ब्लड शुगर लेवल को कैसे प्रभावित करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह कितना सुरक्षित है।

क्या डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए साबुदाना?

साबूदाना मुख्य रूप से शुद्ध कार्बोहाइड्रेट है और इसमें प्रोटीन, फैट या फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है।

  • हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स- साबूदाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है। इसका मतलब यह है कि यह शरीर में तेजी से पचकर ग्लूकोज में बदल जाता है और ब्लड शुगर का लेवल अचानक से बढ़ सकता है
  • कम पोषक तत्व- इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स बहुत कम होते हैं, इसलिए यह पोषण का अच्छा सोर्स नहीं माना जाता। यह मुख्य रूप से एनर्जी देता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
  • वजन बढ़ना- साबूदाना कैलोरी से भरपूर होता है। इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है

तो आप समझ सकते हैं कि साबूदाना डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, खासकर अगर सीमित मात्रा में न खाया जाए।

किन बातों का ध्यान रखें?

साबुदाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं है, लेकिन फिर भी अगर इसे खा रहे हैं, तो कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है-

  • कम मात्रा में खाएं- कभी-कभार और बहुत थोड़ी मात्रा में ही साबूदाना खाएं। एक छोटी कटोरी (लगभग 30-40 ग्राम) से ज्यादा न लें।
  • बैलेंस बनाएं- साबूदाने को अकेले न खाएं। इसे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों के साथ मिलाकर खाएं।
  • खीर से परहेज करें- साबूदाने की खीर, जिसमें चीनी और दूध की मात्रा ज्यादा होती है, डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे नुकसानदायक है।

ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करें- साबूदाना खाने के बाद अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करें, ताकि यह पता चल सके कि इसका आपके शरीर पर क्या असर पड़ रहा है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More