एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला, सरकार गठन पर उत्सव मनाया

News Saga Desk

अररिया : बिहार में प्रचंड जीत के बाद फिर से एनडीए सरकार बनने पर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फारबिसगंज में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर गुलाल डालकर होली मनाई और पटाखे फोड़कर दीपावली का जश्न मनाया। नई सरकार के गठन की खुशी में मिठाइयों का भी वितरण किया गया।

भाजपा नेता शंभू साह और जदयू नेता गुड्डू अली की संयुक्त अगुवाई में निकाले गए जुलूस में कार्यकर्ताओं ने “मोदी-नीतीश जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

भाजपा और जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि चुनाव परिणाम ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का विश्वास साबित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जाति, धर्म और राजनीति में विभाजन करने वाली पार्टियों को खारिज कर राष्ट्रीय विकास और सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे को समर्थन दिया है।

इस अवसर पर भाजपा नेता अनूप जयसवाल, धीरज पासवान, मनोज सोनी, अनिल मरीक, राधिका देवी, रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More