नितिन गडकरी 19 जून को रातू रोड फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन, संजय सेठ ने की मुलाकात

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून 2025 को होगा। यह जानकारी रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी है। नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने इस परियोजना की प्रगति की जानकारी दी और इसके लोकार्पण की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। गडकरी ने 19 जून को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान की। 

यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजधानी रांची को समर्पित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद रातू रोड क्षेत्र में पिछले चार दशकों से लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और शहरवासियों को समय व ईंधन की भी बचत होगी। सांसद संजय सेठ ने कहा, “यह सिर्फ एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि रांची के लाखों नागरिकों को सुविधा और सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जल्द ही लोकार्पण समारोह की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।” 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More