नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार से जुड़े तीन नए विभागों पर मिल सकती है मंजूरी

NEWS SAGA DESK

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी ला दी है। इसी क्रम में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर विचार और स्वीकृति की संभावना है। विशेष रूप से युवाओं से किए गए 1 करोड़ नौकरी और रोजगार के वादे को पूरा करने के लिए सरकार तीन नए विभाग बनाने की तैयारी में है, जिन्हें आज मंजूरी मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित विभाग रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई सरकार के गठन के बाद यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले हुई बैठक में कुल 6 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More