बोकारो में एक बार फिर ईडी ने दी दाबिश, जाने क्या है पूरा मामला?

News Saga Desk

बोकारो। बोकारो में एक बार फिर ईडी ने दबिश दी है। मंगलवार अहले सुबह चास के राणा प्रताप नगर में कार्रवाई करते हुए ईडी महेश नागिया के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, यह रेड सुबह 8 बजे से चल रही है। और इस छापेमारी में ईडी के करीब आठ अधिकारी लगे हुए है। महेश नागिया का संबंध तेतुलिया वन भूमि घोटाला मामले में कथित जमीन मालिक इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को ईडी ने रांची के साथ साथ बोकारो जिले के कई जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड किशोर किस्कू, रैयत इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन के उकरीद स्थित घर और तेतुलिया में जमीन पर बने कार्यालय की तलाशी ली थी। तेतुलिया मौजा स्थित खाता संख्या 59 और प्लॉट संख्या 450/426 एकड़ तीन डिसमिल जमीन में फर्जीवाड़े को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More