‘ऑपरेशन बुलडोज़र’ बेअसर? मुजफ्फरपुर में 100 से अधिक अवैध ढांचे हटे, फिर भी सड़क पर दोबारा कब्जा

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर। शहर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम पिछले शुक्रवार से लगातार ऑपरेशन बुलडोज़र के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। रविवार को छोड़कर जारी इस अभियान में अब तक सौ से अधिक अवैध संरचनाएं तोड़ी जा चुकी हैं। लेकिन बड़ी चुनौती यह है कि टीम के लौटते ही सड़कें फिर से कब्जे में चली जाती हैं और हालात जस के तस बने रहते हैं।

फुटपाथी व स्थायी दुकानदारों ने नहीं मानी हिदायत

अवैध कब्जे हटने के बावजूद स्थायी दुकानदार हों या फुटपाथी—दोनों ही सड़क पर पुनः विस्तार कर सामान सजाने लगे हैं। दुकानों के बाहर 3 से 5 फीट तक फैली हुई व्यवस्था जाम की मुख्य वजह बनी हुई है।
पहले दिन सरैयागंज, कंपनीबाग और सदर अस्पताल रोड से अतिक्रमण हटाया गया, पर कुछ ही घंटों बाद सड़क फिर दुकानों और ठेलों से भर गई।

सबसे ज्यादा समस्या सरैयागंज क्षेत्र में
  • सरैयागंज चौराहे पर दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आते ही जाम
  • चौराहे के चारों ओर अवैध ऑटो स्टैंड जारी
  • सरैयागंज नाका व पंकज मार्केट रोड पर फैला फुटपाथ कब्जा
  • टावर रोड पर मॉल के बाहर अवैध पार्किंग व दुकानें
  • मोतीझील में ट्रांसफॉर्मर के नीचे तक दुकानें सजी
पांच दिनों की कार्रवाई का असर शून्य

पिछले पांच दिनों में बैरिया गोलंबर से दादर तक अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन न दुकानदार हट रहे और न ऑटो चालक। ऑटो स्टैंड हटाने के प्रयास विफल हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस, निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम के प्रयासों के बावजूद स्थिति में स्थायी सुधार नहीं दिख रहा है।

ऑटो चालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

सीसीटीवी कैमरों की नजर बाइक और कार पर तो पड़ती है, चालान भी होता है, लेकिन कैमरे के ठीक नीचे खड़े अवैध ऑटो पर कोई कार्रवाई नहीं—यही सबसे बड़ी विडंबना है।
लगातार कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण और अवैध स्टैंड की समस्या मुजफ्फरपुर यातायात के लिए प्रमुख चुनौती बनी हुई है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More