लालपुर में ज्वेलरी शोरूम लूट की साजिश नाकाम, दो बदमाश गिरफ्तार

News Saga Desk

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले ही पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार और उनकी टीम ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी काफी देर से ज्वेलरी दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आ रहे थे। पुलिस को उनकी हरकतों पर शक हुआ और टीम ने नजर बनाए रखी। जैसे ही दोनों बदमाश दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने लगे, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से मिली मदद

बदमाशों को पकड़ने के दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया। उनकी सतर्कता और त्वरित सहायता से किसी बड़ी घटना को समय रहते रोक लिया गया। हालांकि इस दौरान इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।

एसएसपी के निर्देश पर बढ़ी पुलिस चौकसी

बताया जा रहा है कि रांची के एसएसपी राकेश रंजन राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर हैं। उनके निर्देश पर शहर के कई इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और लगातार गश्त की जा रही है। इसी बढ़ी हुई सतर्कता का नतीजा रहा कि लालपुर में लूट की साजिश समय रहते विफल हो सकी।

पूछताछ जारी, गिरोह से जुड़े होने की आशंका

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं और पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हों। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More