आदमपुर एयरबेस पर पहुँछे PM मोदी ,पाकिस्तान ने इसे उड़ाने का दावा किया था,जवानों में भरा जोश; देखें तस्वीरें

News Saga Desk

जालंधर। पाकिस्तान के आदमपुर एयरबेस को तबाह करने के दावे के बीच मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे। PM ने यहां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जवानों से बातचीत की और सफल एयर स्ट्राइक को लेकर बधाई भी दी।

PM आदमपुर एयरबेस पर करीब एक घंटे तक रहे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की। इनमें जवानों को संबोधित करते हुए तस्वीर भी थी, तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे एस-400 मिसाइल सिस्टम साफ नजर आ रहा था जिससे यह भी साबित हो गया कि पाकिस्तान का एस-400 मिसाइल सिस्टम को तबाह करने का दावा पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत था।

PM की पोस्ट की गई एक फोटो में राफेल भी दिख रहा था। इसके साथ उन्होंने X पर लिखा- ‘आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।’

इससे पहले सोमवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों सेनाओं के जवानों की तारीफ की थी।

आदमपुर एयरबेस पर PM और जवानों के फोटोज

जवानों के बीच PM मोदी, जवानों ने जय हिंद के नारे लगाए।

जवानों के बीच PM मोदी, जवानों ने जय हिंद के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे उड़ान भरी और आदमपुर पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे उड़ान भरी और आदमपुर पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी।

पाकिस्तान ने कहा था- आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाया

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एयर स्ट्राइक कर 100 से ज्यादा आतंकी ढ़ेर कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान ने भी ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों से अटैक करना शुरू कर दिया।

हालांकि भारतीय सेना एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें हवा में ही ढेर कर दिया। हालांकि, 10 मई को पाकिस्तान ने दावा किया कि उनके फाइटर जेट JF-17 से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइल ने आदमपुर में भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। हालांकि, इसी दिन कर्नल सोफिया कुरैशी ने विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया था कि यह दावा झूठा है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More