PM मोदी का वादा: पटना बनेगा पुणे जैसा, मोतिहारी होगा मुंबई जैसा; पहली प्राइवेट नौकरी पर युवाओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये

News Saga Desk

मोतिहारी। PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी में जनसभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- ‘दुनिया में जैसे पूर्वी देशों का दबदबा बढ़ रहा है वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प है। आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूर्व में मोतिहारी का नाम होगा। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं वैसे ही अवसर गयाजी में बने। पुणे की तरह पटना होगा।’

अपने 33 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। साथ ही RJD-कांग्रेस पर निशाना साधा।

PM बोले- ‘अब बिहार में विकास करने वाली सरकार है। जब केंद्र में कांग्रेस और RJD की सरकार थी तो UPA के 10 साथ में बिहार के करीब 2 लाख करोड़ के आसपास मिले थे। यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे। बिहार से बदला ले रहे थे। 2014 में केंद्र में मुझे सेवा करने का मौका मिला। मैंने बिहार से बदला लेने वाली पुरानी राजनीति भी खत्म कर दी।’ मोतिहारी ने PM मोदी ने घोषणा की कि आने वाले समय में पहली प्राइवेट नौकरी पर केंद्र सरकार 15 हजार रुपए देने जा रही है। एक अगस्त से ये योजना लागू होगी।

मोतिहारी में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना मित्र बताया।

मोतिहारी में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना मित्र बताया।

PM मोदी के भाषण में कही गयी बातें

१. मुंबई जैसा मोतिहारी होगा, पुणे जैसा पटना- जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आग जा रहे हैं। वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प है। आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है वैसे ही पूरव में मोतिहारी का नाम होगा। जैसे अवसर गुरुग्राम हैं वैसे ही अवसर गयाजी में बने। पुणे की तरह पटना होगा।

2. बदला लेने वाली पुरानी राजनीति भी खत्म की- जब केंद्र में कांग्रेस और RJD की सरकार थी तो UPA के 10 साथ में बिहार के करीब 2 लाख करोड़ के आसपास मिले थे। यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे। बिहार से बदला ले रहे थे। 2014 में केंद्र में मुझे सेवा करने का मौका मिला। मैंने बिहार से बदला लेने वाली पुरानी राजनीति भी खत्म कर दी।

३. नॉर्वे की जितनी आबादी बिहार में उतने घर दिए- गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए गए इनमें से करीब 7 लाख घर अकेले बिहार में गरीबों के लिए बनाए गए हैं। दुनिया में कुछ देशों की जितनी आबादी है, बिहार में उतने गरीबों को हमने पक्के घर दिए हैं। अकेले मोतिहारी जिले में हमने 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को घर दिए हैं। ये गिनती लगातार बढ़ रही है।

4. नीतीश को PM ने बताया मित्र- मेरे मित्र नीतीश जी की सरकार ने वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई। उन्होंने इसे 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया है। बिहार में 20 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं।

5. हमारा संकल्प है समृद्ध बिहार हर युवा को रोजगार- नीतीश सरकार लगातार युवाओं के लिए काम कर रही है। 10 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। 10 लाख को रोजगार दिया जा रहा है। नीतीश जी की सरकार का युवाओं पर फोकस है।

६. लालू पर निशाना साधा- ये लोग रोजगार के नाम पर आपकी जमीनें लिखवा लिया करते थे। अब ऐसा नहीं है सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। NDA की सरकार के साथ मिलकर बिहार ने ये सफर तय किया है।

७. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद दिलाई- बिहार की इस धरती से मैंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का संकल्प लिया था और आज उसकी सफलता पूरी दुनिया देख रही है। बिहार के पास ना सामर्थ की कमी है और ना ही संसाधन की।

खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे PM मोदी

इससे पहले पीएम खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM भी मौजूद रहें। इस दौरान उनकी गाड़ी पर फूलों की बारिश होती रही है। मोदी-मोदी और भारत माता के नारे लगते रहे।

PM मोदी बिहार को 7196 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2025 में PM का ये पांचवां बिहार दौरा रहा। इससे पहले ये सीवान, भागलपुर, मधुबनी, पटना, शाहबाद के इलाके में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

PM मोदी के मंच तक आने की 2 तस्वीर…

PM मोदी लोगों का अभिवादन करते हुए खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे।

PM मोदी लोगों का अभिवादन करते हुए खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे।

PM जब गाड़ी से मंच की ओर जा रहे थे तो लोग मोबाइल से तस्वीर लेते दिखे।

PM जब गाड़ी से मंच की ओर जा रहे थे तो लोग मोबाइल से तस्वीर लेते दिखे।

PM मोदी ने अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

PM मोदी इस दौरान सिर्फ पूर्वी चंपारण के लिए 700 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही देश के लिए 4 अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक ट्रेन मोतिहारी से दिल्ली के बीच चलेगी।

PM मोदी समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सुविधा राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, जो 580 करोड़ की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी घटेगी और रफ्तार बढ़ेगी।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More