Prashant Kishor: जनसुराज कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के पीछे प्रशांत किशोर कीकोण सी 3 मांगें बनी वजह

 News Saga Desk

पटना।  बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले जनसुराज के कार्यकर्ताओं पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनुसराज के कार्यकर्ता शेखपुरा हाउस से तीन मांगों के समर्थन में विधासनसभा का घेराव करने निकले थे।

उनका काफिला एयरपोर्ट रोड होते हुए विधानसभा की ओर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को पटेल गोलंबर पर रोक दिया। समर्थकों ने बैरिकेडिंग को हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए।

इसके बाद प्रशांत किशोर और उनके समर्थक सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस द्वारा बार बार समझाने और प्रतिबंधित क्षेत्र का हवाला देने के बाद भी कोई मानने को तैयार नहीं था। दोपहर एक बजे के करीब पटेल गोलंबर के पास पहुंचे समर्थन शाम के चार बजे तक सड़क पर ही बैठे रहे। तीन घंटे तक इस रूट पर यातायात बाधित रहा।

एयरपोर्ट रोड की एक लेन हो गई जाम

धरना-प्रदर्शन की वजह से शेखपुरा मोड़ से लेकर पटेल गोलंबर तक एयरपोर्ट रोड की एक लेन जाम हो गई थी। चिड़ियाघर से पटेल गोलंबर की तरफ आने वाले सभी वाहनों को वापस भेज दिया जा रहा था। स्कूल बस को भी नहीं जाने दिया गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मिलकर अपनी 3 मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रशांत किशोर ने बताया कि मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य सचिव यह लिखकर नहीं देंगे कि हमारी मांगों पर कितने दिन में कार्रवाई होगी, तो अब आगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। मनोज भारती ने बताया कि बिहार की जनता के लिए इन तीन अहम मुद्दों पर जन सुराज ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लिए हैं।

जनसुराज की तीन प्रमुख मांगें

  • साल 2023 की जातीय जनगणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता कब मिलेगी?
  • 50 लाख भूमिहीन दलित और अतिपिछड़ा परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने के वादे का क्या हुआ?
  • भूमि सर्वे के नाम पर वंशावली, रसीद और दाखिल-खारिज में हो रही लूट कब रुकेगी?

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More