बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज, सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, JDU ने नीतीश को चुना अपना नेता

NEWS SAGA DESK

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 नवंबर को होने वाले मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ चरम पर हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में हुई विधायक दल की अहम बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही वे नई सरकार में डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं। बैठक में सभी नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मौजूद रहे।

उधर जदयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को पुनः विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इससे संकेत मजबूत हुए हैं कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि दोपहर में होने वाली NDA की बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और गृह मंत्रालय के पदों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष का पद BJP के खाते में जाने की संभावना है, जिसमें प्रेम कुमार का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं गृह मंत्रालय को लेकर JDU और BJP के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More