प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर को किसानों को सौगात देंगे, पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे

NEWS SAGA DESK

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 19 नवंबर को कोयम्बटूर में आयोजित ”पीएम-किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 18 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राजस्थान के 66.62 लाख किसानों को 1332.40 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। प्रत्येक पात्र किसान को 2 हजार रुपये की किस्त बैंक खाते में भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये तीन समान किस्तों में प्रदान किए जाते हैं। अब तक 20 किस्तों के माध्यम से कुल 3.91 लाख करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं। राजस्थान सरकार भी किसानों को अतिरिक्त राहत देते हुए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर पात्र किसान को सालाना 3 हजार रुपये अतिरिक्त प्रदान कर रही है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More