नेपाल में केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी

News Saga Desk

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (यूएमएल) प्रमुख केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पार्टी ने दावा किया है कि ओली को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है।

माइतीघर से नए बानेश्वर तक प्रदर्शन

सीपीएन (यूएमएल) के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक काठमांडू के माइतीघर में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। पार्टी के सचिव महेश बस्नेत ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की थी और वर्तमान सरकार पर निरंकुश तरीके से काम करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन माइतीघर मण्डला से शुरू होकर नए बानेश्वर स्थित एभरेष्ट होटल के सामने तक पहुँच गया। आज का प्रदर्शन पार्टी की बागमती प्रदेश इकाई के आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “प्रतिशोध की राजनीति बंद करो” और “अध्यक्ष ओली को रिहा करो” जैसे नारे लगाए।

गिरफ्तारी का मामला और जांच

पूर्व प्रधानमंत्री ओली को जेन जी आंदोलन के दौरान निहत्थे छात्रों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया।

जांच आयोग की रिपोर्ट में ओली और लेखक के साथ-साथ पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और सेना के अधिकारियों को भी दोषी ठहराया गया है। हालांकि, फिलहाल सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More