पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने अररिया महिला थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा

News Saga Desk

अररिया : पूर्णिया प्रक्षेत्र के आरक्षी उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने शुक्रवार को अररिया महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी अंजनी कुमार, साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना, महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाना में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की और अद्यतन रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार एसपी और डीआईजी स्तर पर थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने स्पष्ट किया कि बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता है और इस पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More